पंजाब के लुधियाना में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट शुरू: CM मान ने किया उद्घाटन, 2500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
पंजाब डेस्क: पंजाब के औद्योगिक भविष्य को मजबूती देने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का भव्य उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि जमशेदपुर के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
भारी निवेश: इस विशाल टाटा स्टील प्रोजेक्ट में करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
रोजगार के अवसर: इस प्लांट के शुरू होने से सीधे तौर पर 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विशाल क्षेत्र: यह पूरा प्लांट 115 एकड़ में फैला हुआ है।
पर्यावरण अनुकूल तकनीक: यह देश का पहला ऐसा प्लांट है जो इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (Electric Arc Furnace) पर आधारित है, जो इसे आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल (Environment-friendly) बनाता है।
मुख्यमंत्री का संबोधन: उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जहां पहले पंजाब की इंडस्ट्री को नजरअंदाज किया जाता था, वहीं आज दुनिया की बड़ी कंपनियां पंजाब पर भरोसा कर रही हैं। उन्होंने इसे राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि पंजाब अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। सरकार राज्य में उद्योगों के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

