ब्रेकिंग न्यूज़
टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद बोले ट्रंप: ‘भारत के साथ ट्रेड डील जारी रहेगी, कुछ नहीं बदलेगा’

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बावजूद भारत के साथ हुई ट्रेड डील (Trade Deal) में कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोर देकर कहा कि इंडिया-यूएस ट्रेड डील पहले की तरह ही जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया था ‘अवैध‘ : यह बयान तब आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न देशों पर लगाए गए ट्रंप के बढ़े हुए टैरिफ को अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के कुछ घंटों बाद ही ट्रंप ने भारत के साथ संबंधों की मजबूती पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक “महान सज्जन” बताया।

रूस से तेल और युद्ध का जिक्र : प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पहले रूस से तेल खरीद रहा था, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर रहा है क्योंकि वे उस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने भारत के साथ हुई डील को एक “सही डील” बताया और कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के मामले में उन लोगों से कहीं ज्यादा स्मार्ट थे जिनके खिलाफ वे पहले थे।

डील की मुख्य बातें और नया 10% टैरिफ-टैरिफ में कमी: ट्रेड डील के तहत वॉशिंगटन द्वारा नई दिल्ली पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया जाना तय हुआ था।

नया कार्यकारी आदेश: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक नया कार्यकारी आदेश जारी किया है। इसके तहत अब दुनिया के सभी देशों से होने वाले आयात पर 10% का टैरिफ लगाया जाएगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।ट्रंप ने विश्वास जताया कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध प्रभावित नहीं होंगे और उन्होंने कहा, “भारत डील शुरू हो गई है, हम बस इसे अलग तरीके से करने जा रहे हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *