सावधान! अब फोन से सिम कार्ड निकालते ही बंद हो जाएगा WhatsApp, भारत सरकार ला रही है नया नियम
टेक डेस्क : भारत सरकार और इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ‘सिम बाइंडिंग’ (SIM Binding) सेवा पर काम कर रहे हैं, जिसके लागू होने के बाद फोन से सिम कार्ड निकालते ही WhatsApp काम करना बंद कर देगा. यह नया नियम भारतीयों की सुरक्षा और साइबर ठगों पर लगाम लगाने के इरादे से लाया जा रहा है।
क्या है सिम बाइंडिंग नियम? सिम बाइंडिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें कोई भी मैसेजिंग ऐप केवल उसी सिम कार्ड के साथ काम करेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर है. वर्तमान व्यवस्था में, यूजर एक बार 6-डिजिट वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगइन कर लेता है, तो सिस्टम यह चेक नहीं करता कि सिम एक्टिव है या नहीं. लेकिन नए नियम के तहत, स्मार्टफोन से सिम निकालते ही या बदलते ही WhatsApp अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा. गौरतलब है कि UPI ऐप्स में यह सुविधा पहले से मौजूद है।
क्यों लिया गया यह फैसला? भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) का मुख्य उद्देश्य उन नंबरों के दुरुपयोग को रोकना है जो डिस्कनेक्ट हो चुके हैं या दोबारा किसी और को अलॉट किए गए हैं. इससे साइबर स्कैमर्स को फर्जी अकाउंट चलाने में मुश्किल होगी और आम यूजर्स का डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा।
कब होगा लागू? Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने इस फीचर की टेस्टिंग अपने लेटेस्ट Android बीटा अपडेट (2.26.8.6) में शुरू कर दी है. यह फीचर आने वाले भविष्य के अपडेट में सभी भारतीय यूजर्स के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा।

