ब्रेकिंग न्यूज़
पटियाला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, 2 मजदूरों की मौत, मालिक समेत 4 घायल

पंजाब डेस्क : पंजाब के पटियाला जिले के गांव लंग में एक निर्माणाधीन मकान की छत (लिंटर) गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी बलदेव सिंह का नया घर बन रहा था और कमरे का लिंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक छत गिर गई।

जानकारी अनुसार जिस समय छत गिरी, उसके नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे में दब गए। मलबे से निकालकर सभी को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में मकान मालिक बलदेव सिंह और उनके बेटे सहित चार अन्य लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों का इलाज पटियाला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *