शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक: खुलते ही सेंसेक्स 1040 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार; ट्रंप के बयान का दिखा असर
बिजनेस डेस्क:मंगलवार, 24 मार्च 2026 को घरेलू शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। बाजार खुलते ही बीएसई (BSE) सेंसेक्स 1040.45 अंक की जबरदस्त बढ़त के साथ 73,736.84 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई (NSE) निफ्टी 350.60 अंक उछलकर 22,863.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
तेजी के मुख्य कारण: बाजार में इस हरियाली के पीछे वैश्विक संकेतों को मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमलों को 5 दिनों के लिए रोकने के संकेत और कूटनीतिक बातचीत शुरू होने की खबरों से दुनियाभर के बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। इन संकेतों के बाद कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम करीब 10% गिरकर 100 डॉलर के आसपास आ गए हैं, जिससे भारतीय बाजार को बड़ा बूस्ट मिला है।
सेक्टर और स्टॉक्स का हाल: आज बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है और सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं,।प्रमुख सेक्टर्स: ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी, फार्मा और पीएसयू बैंक सेक्टर में 1 से 2 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है।मिडकैप और स्मॉलकैप: व्यापक बाजार में भी मजबूती है और निफ्टी मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2-2 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।टॉप गेनर्स: एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन और ग्रासिम इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखी जा रही है।
विशेषज्ञों की राय और चुनौतियां: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार के अनुसार, बाजार में युद्ध रुकने की उम्मीदों से तेजी तो है, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली अब भी एक बड़ा दबाव बनी हुई है,। भारतीय रुपये में कमजोरी भी चिंता का विषय है, और बाजार में पूर्ण स्थिरता के लिए रुपये का स्थिर होना आवश्यक है। आईटी और फार्मा सेक्टर को रुपये की गिरावट से कुछ हद तक फायदा मिल सकता है।

