ब्रेकिंग न्यूज़
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: चांदी ₹1,100 से ज्यादा टूटी, जानें क्या है आपके शहर का ताजा भाव

बिजनेस डेस्क : आज मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि शांति प्रस्तावों की खबरों ने बाजार की चमक को थोड़ा कम कर दिया है।

शांति प्रस्ताव का असर बाजार: विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान की ओर से आए शांति प्रस्ताव की खबरों के बाद वैश्विक तनाव में कमी आई है। आमतौर पर युद्ध या तनाव की स्थिति में लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर भागते हैं, लेकिन अब स्थिति सुधरने की उम्मीद में निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं।

चांदी में ‘क्रैश’ जैसे हालात :चांदी के निवेशकों को आज बड़ा झटका लगा है। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में चांदी ₹1,100 से ज्यादा लुढ़क गई है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी अब ₹2,40,681.00 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। औद्योगिक मांग में कमी को भी इस गिरावट का एक मुख्य कारण माना जा रहा है।

सोने के ताजा भाव (MCX और रिटेल) :सोने की कीमतों में भी सुस्ती नजर आ रही है। MCX पर जून की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,51,625.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रिटेल बाजार में शुद्धता के आधार पर कीमतें इस प्रकार हैं:-

24 कैरट (99.9% शुद्धता): ₹1,53,700- ₹1,53,860

-22 कैरट (91.6% शुद्धता): ₹1,40,890 – ₹1,41,050

-18 कैरट (75.0% शुद्धता): ₹1,15,270 – ₹1,15,870

विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण भी कीमतों में यह मामूली नरमी देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *