ब्रेकिंग न्यूज़
जालंधर के गुरिंदरवीर सिंह का धमाका: 100 मीटर दौड़ में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, रांची फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

पंजाब डेस्क : पंजाब के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता।

बने देश के सबसे तेज धावक : गुरिंदरवीर की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले भारत के पहले धावक बन गए हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और भारतीय स्प्रिंटिंग को एक नई पहचान दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी बधाई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर गुरिंदरवीर को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इस ‘गबरू’ ने 2 दिनों के भीतर दूसरा नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया भर में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं।

खिलाड़ियों का होगा सम्मान : एक तरफ जहां गुरिंदरवीर ने मैदान पर झंडे गाड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित ‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से सम्मानित करने जा रहे हैं। इस समारोह में राज्य सरकार खिलाड़ियों को कुल ₹32.05 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित करेगी। यह पुरस्कार पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *