ब्रेकिंग न्यूज़
कश्मीर: गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने सड़क किनारे लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय किया

श्रीनगर, 21 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आईईडी को एक बैग में रखकर जिले के सफापोरा इलाके में कोहेस्तान कॉलोनी के पास गुलाब शेख मोहल्ले में सड़क किनारे रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और यातायात रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और बिना किसी को नुकसान के आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *