ब्रेकिंग न्यूज़
Chandigarh: 2 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन…लंबित शिकायतों का होगा समाधान

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

चंडीगढ़ डाक मंडल द्वारा अपनी पहली डाक अदालत दिनांक 2 सितंबर को 11:00 बजे से 12:00 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, चंडीगढ़ मंडल, तृतीय तल, जीपीओ इमारत, चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है।

इस डाक अदालत सी-डॉट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। डाक अदालत में चंडीगढ़ डाक मंडल से संबंधित लंबित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। शिकायत में पूर्ण विवरण, जिसमें संदर्भ संख्या, विभिन्न डाक प्राधिकारियों से पूर्व में प्राप्त पत्र की तारीख तथा शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर शामिल हो तथा शिकायत को अग्रिम रूप से स्पीड पोस्ट, व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल द्वारा dochandigarh.pb@indiapost.gov.in पर भेजा जाना चाहिए।

शिकायत श्री कुमार संजीव, वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, चंडीगढ़ मंडल, चंडीगढ़-160017 के नाम संबोधित की जानी चाहिए तथा लिफाफे पर “डाक अदालत” अंकित होना चाहिए। शिकायत 28.08.2026 तक स्पीड पोस्ट द्वारा उक्त कार्यालय में पहुँच जाए।

शिकायतकर्ता से अनुरोध है कि वह निर्धारित दिनांक एवं समय पर https://cdotmeet.cdot.in/vmeet/rooms/a-k-asc-aik के माध्यम से सी-डॉट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा डाक अदालत में उपस्थित हों.

किसी भी स्पष्टीकरण के लिए वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, चंडीगढ़ मंडल, चंडीगढ़ से दूरभाष संख्या 0172-2722359 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *