ब्रेकिंग न्यूज़
चेपॉक में CSK की हार, लेकिन धोनी के ‘थैंक यू’ ने जीता फैंस का दिल; जानें अब क्या है प्लेऑफ का समीकरण

स्पोर्टस डेस्क : आईपीएल 2026 में सोमवार रात चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही गत विजेता चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है।

मैदान पर नहीं उतरे धोनी, फैंस हुए निराश: हजारों प्रशंसकों की उम्मीदों के विपरीत, महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने के कारण इस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। टॉस के दौरान कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने साफ किया कि धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके बाद करोड़ों दर्शकों को निराशा हाथ लगी। ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि वे अब इस पूरे सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

हार के बाद भी जीता दिल : मैच के परिणाम के बावजूद, एमएस धोनी सोमवार देर रात मैदान पर उतरे और पूरी टीम के साथ चेपॉक स्टेडियम का चक्कर लगाया। टीम ने तालियां बजाकर वहां मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन किया और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। भले ही सीएसके मैच हार गई, लेकिन धोनी की मुस्कान और इस भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’ ने सबका दिल जीत लिया।

प्लेऑफ की गणित और अगला मुकाबला : सीएसके ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 6 में जीत और 7 में हार मिली है। 12 अंकों के साथ टीम फिलहाल अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। हालांकि टीम अभी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है, लेकिन उनके लिए आगे का रास्ता काफी कठिन है। चेन्नई का अगला मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *