ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi : देश में बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी करेंगे हाई लेवल बैठक, कई मंत्री होंगे शामिल

नई दिल्ली / सत्ता संदेश

देश में सूखे और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार चिंतित है। इसी सिलसिले में 1 और 2 सितंबर को दिल्ली में एक हाईलेवल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेगें। इसके साथ बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यों के जल मंत्री शामिल होंगे।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में जल जीवन मिशन और हर घर नल जल योजना को लेकर हाई हाई-लेवल होने जा रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 1 सितंबर को बैठक करेंगे, जबकि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

हर घर नल जल योजना की प्रगति पर चर्चा

इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यों के जल मंत्री शामिल हो सकते हैं. बैठक के दौरान हर घर नल जल योजना की प्रगति, क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों और राज्यों की जरूरतों पर चर्चा की जाएगी.

पानी की कमी से सरकार चिंतित

हाल में सूखे की वजह से पानी की उपलब्धता और पानी से जुड़ी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार चिंतित है. ऐसे में बैठक में सूखे की स्थिति, पानी की उपलब्धता, राज्यों में पेयजल आपूर्ति और इससे जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा हो सकती है. पानी ना होने की वजह से कई राज्य परेशानी का सामना कर रहे हैं.

झारखंड उठाएगा लंबित भुगतान का मुद्दा

इधर झारखंड की तरफ से जल जीवन मिशन की स्थिति के साथ-साथ केंद्र के पास लंबित भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाए जाने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि बैठक में झारखंड बकाया 6500 करोड़ का मुद्दा उठाएगा.

समस्याओं के समाधान पर होगा मंथन

बैठक में राज्यों से जल जीवन मिशन की जमीनी स्थिति, योजना के तहत अब तक हुई प्रगति, बाकी बचे काम और राज्यों की जरूरतों की जानकारी ली जा सकती है. इसके साथ ही योजना को तेजी से लागू करने और राज्यों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान पर भी मंथन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *