बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा: एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, ओपनिंग विंडो 130 करोड़ के पार
मनोरंजन डेस्क: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू रखे गए हैं, जिसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर अभी से गर्दा उड़ा दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की शुरुआती विंडो (प्रीमियर और पहला दिन) का कुल कलेक्शन 130 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
एडवांस बुकिंग: फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से 20.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो ब्लॉक सीट्स के साथ 29.18 करोड़ तक पहुंच जाता है।पेड प्रीव्यू का जादू: पेड प्रीव्यू के लिए अब तक 15,000 से ज्यादा शोज में 4.70 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 29.02 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
विदेशी बाजार: विदेश में इस वीकेंड के लिए कुल प्री-सेल्स लगभग 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
क्षेत्रीय रिस्पॉन्स: गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-NCR, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों से फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।विशेषज्ञों का अनुमान है कि ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन दुनियाभर से 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का रनटाइम लगभग 4 घंटे का है, फिर भी प्रशंसक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। तुलना के लिए, फिल्म के पहले भाग ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी और कुल 1300 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन इस बार शुरुआत कहीं अधिक बड़ी होने की उम्मीद है।

