ब्रेकिंग न्यूज़
सिक्किम में भूकंप का तांडव: रात भर में 12 बार हिली धरती, म्यांमार में भी महसूस हुए तेज झटके

नेशनल डेस्क : भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 की आधी रात से लेकर सुबह तक भूकंप के लगातार 12 झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है,। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का सिलसिला रात 1 बजकर 9 मिनट पर शुरू हुआ, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई।

भूकंप का केंद्र और प्रभावित इलाके:केंद्र: इस मुख्य भूकंप का केंद्र सिक्किम के ग्यालशिंग में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रभावित क्षेत्र: ग्यालशिंग के अलावा गंगटोक, मंगन और नामची जैसे इलाकों में भी रात से सुबह तक रुक-रुक कर झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 2 से 4 के बीच रही।

राहत की खबर: गनीमत यह रही कि अब तक इन झटकों के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

पड़ोसी देश म्यांमार भी दहला: सिक्किम के साथ-साथ भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी शुक्रवार सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर तेज भूकंप आया।

इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से 96 किलोमीटर नीचे था। उल्लेखनीय है कि साल 2025 में म्यांमार में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें लगभग 5,000 लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *