ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान का UAE पर भीषण हमला: 30 दिन की शांति के बाद मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव

इंटरनेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। लगभग 30 दिनों की शांति के बाद ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।

जवाब में UAE के एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हैं और इन मिसाइलों को लगातार हवा में ही इंटरसेप्ट (नष्ट) कर रहे हैं।यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक रात पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल झड़प हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए UAE की ‘नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी’ ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने और केवल सरकारी अपडेट पर भरोसा करने की अपील की है।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी ईरान ने UAE पर 15 मिसाइलों और 4 ड्रोनों से हमला किया था, जिसकी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई नेताओं ने निंदा की थी। 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद करीब एक महीने तक शांति बनी हुई थी, जो अब टूटती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *