PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों में पढ़े बड़ी दिन भर की खबरें…26-05-2026
पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में आज हलचल भरा दिन रहा। जहाँ एक ओर निकाय चुनावों के दौरान कई जिलों में हिंसा और पथराव की खबरें आईं, वहीं भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित किया। इसके अलावा, डेरा प्रमुख की जेल से रिहाई और एक महिला अधिकारी की सड़क हादसे में मौत जैसी खबरों ने भी ध्यान खींचा।
निकाय चुनाव में हिंसा और पथराव: पंजाब के 8 नगर निगमों और 75 नगर कौंसिल के लिए हुई वोटिंग के दौरान पटियाला के समाना में पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
महिला अधिकारी की दर्दनाक मौत: लुधियाना में सहायक डाक अधीक्षक (ASP) रवीता की सड़क हादसे में मौत हो गई; बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
रियल एस्टेट कारोबारी पर ED की रेड: चंडीगढ़ के कारोबारी प्रवीण कांसल के घर पर धोखाधड़ी के आरोपों के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी की।
राजा वड़िंग को SC आयोग का नोटिस: पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की एक विवादित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद SC आयोग ने SSP को तलब किया है।
बठिंडा में पारा 44.8 डिग्री पार: पंजाब में नौतपा का असर दिखने लगा है; भीषण गर्मी के कारण सरकार ने स्कूलों और दफ्तरों का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक कर दिया है।
राम रहीम 16वीं बार जेल से बाहर: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर रोहतक जेल से रिहा होकर भारी सुरक्षा के बीच सिरसा डेरे पहुंच गया है।
अर्शदीप सिंह ने डिलीट की इंस्टा पोस्ट: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने IPL से बाहर होने और फैंस की ट्रोलिंग के बाद अपने इंस्टाग्राम से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दी हैं।
योगराज सिंह की जमानत याचिका खारिज: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को अदालत से झटका लगा और उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो गई।
फ्री शराब बांटने पर लाइसेंस होगा रद्द: चंडीगढ़ प्रशासन ने शराब ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि मुफ्त में शराब बांटने या ‘लंगर’ लगाने पर उनका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
IPL एलिमिनिटेर मुकाबला कल: मोहाली (न्यू चंडीगढ़) के स्टेडियम में कल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।

