ब्रेकिंग न्यूज़
बटाला में सनसनीखेज वारदात: घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या

पंजाब डेस्क : पंजाब के बटाला में रविवार देर शाम एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ फतेहगढ़ चूड़ियां के गाँव कादियां राजपूतां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण पुलिस जाँच में सामने आया है कि 42 वर्षीय बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा और उसकी 40 वर्षीया पत्नी परमशील उर्फ शैली के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी।

बरिंदर की यह दूसरी शादी थी; उसकी पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था। रविवार शाम को दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर बरिंदर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया।दो बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया घटना के वक्त दंपती घर पर अकेले थे।

उनकी दो छोटी बेटियाँ हैं, जिनकी उम्र 9 और 7 साल है। जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो परमशील का शव फर्श पर खून से लथपथ मिला, जबकि बरिंदर का शव सोफे पर पड़ा था।पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही डीएसपी ललित कुमार और थाना अलीवाल के एसएचओ लखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी ललित कुमार ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक जाँच के अनुसार यह आत्मघाती कदम पारिवारिक झगड़े के कारण उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *