ब्रेकिंग न्यूज़
चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में ‘तूफानी’ तेजी: सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी में भी भारी बढ़त

बिजनेस डेस्क : 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में ‘हरियाली’ छा गई और बाजार प्रमुख सूचकांकों में बड़ी बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स और निफ्टी का रिकॉर्ड प्रदर्शन: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 587 अंक चढ़कर 77,501 के स्तर पर पहुँच गया, और सुबह करीब 9:40 बजे तक इसमें 900 अंकों से ज्यादा की तूफानी तेजी देखी गई। इसी तरह निफ्टी 50 भी 192 अंकों की छलांग लगाकर 24,190 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में भारी खरीदारी के साथ निफ्टी बैंक 325 अंक बढ़कर 55,188 पर पहुँच गया।

तेजी के पीछे की वजह: बाजार में इस उछाल का मुख्य कारण विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझान हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में बढ़त मिलती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर के समाचारों ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है।

सेक्टर और शेयरों का हाल: आज के कारोबार में ऑटो सेक्टर में 2% से ज्यादा और FMCG सेक्टर में 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। बाजार की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेडिंग शुरू होने वाले कुल 903 शेयरों में से 742 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल 107 शेयरों में गिरावट आई। इतना ही नहीं, 69 शेयर अपने 52 हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुँच गए, जो बाजार के मजबूत सेंटीमेंट को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *