ब्रेकिंग न्यूज़
पश्चिम बंगाल: साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर से हटाई जाएगी ममता बनर्जी द्वारा डिजाइन की गई ‘फुटबॉल प्रतिमा’, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई शुभेंदु अधिकारी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित फुटबॉल-थीम वाली मूर्ति को हटाने का फैसला किया है। इस प्रतिमा की खास बात यह है कि इसे खुद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था।

राज्य के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने इस मूर्ति को हटाने की आधिकारिक घोषणा की है। यह प्रतिमा अपने रचनात्मक (creative) स्वरूप के लिए जानी जाती थी, जिसमें एक फुटबॉल खिलाड़ी के पैरों को तो दिखाया गया था, लेकिन कमर से ऊपर के हिस्से की जगह केवल एक फुटबॉल रखी गई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई है। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने कड़े तेवर अपना लिए हैं और उनके इस फैसले को पूर्व सरकार के प्रतीकों को हटाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *