खेल खेलने से होने वाले फायदे
खेल खेलने से व्यक्ति को एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे होते हैं जोकि निम्नलिखित हैं –
- बहुत से रोगों से बचाव होता है जैसे कि मोटापा, हृदय की समस्या, मधुमेह, गठिया रोग इत्यादि।
- व्यक्ति अनुशासित, समय का पाबंद, धैर्यवान और शालीन बनता है।
- अपनी रुचि के अनुसार जब कोई व्यक्ति नियमित रूप से खेल खेलता है तो उसका गुस्सा कम होता है और उसका चिड़चिड़ापन भी खत्म हो जाता है।
- शारीरिक तंदुरुस्ती बनती है और मानसिक तौर पर व्यक्ति को आराम मिलता है।
- शरीर के सभी अंगों को खेल शारीरिक तौर पर बेहतर बनाते हैं जिसकी वजह से शरीर मजबूत बनता है।
- खेल खेलने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है और साथ ही उसका दिमाग भी तेज़ होता है।
- मनुष्य के काम करने का तरीका अच्छा होता है और वह हर काम को लगन के साथ करता है।
- खेल से शारीरिक ताकत बढ़ती है और शारीरिक समन्वय भी बना रहता है।

