ब्रेकिंग न्यूज़
24 फरवरी : एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म

 नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) इतिहास में 24 फरवरी की तारीख ‘एप्पल’ के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कंप्यूटर से लेकर मोबाइल फोन तक का निर्माण शुरू किया और इन दोनों उत्पादों के प्रति पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया।

जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्हें बौद्ध धर्म बहुत आकर्षित करता था और उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की तथा पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *