ब्रेकिंग न्यूज़
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

शेयर खुला 

मुंबई, छह फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

केंद्रीय बैंक की नीतिगत घोषणा से पहले और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण निवेशकों ने सतर्कता बरती।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 225.15 अंक टूटकर 83,088.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 89.25 अंक फिसलकर 25,553.55 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.77 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *