ब्रेकिंग न्यूज़
आत्म नगर में रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड की बैठक, AAP नेताओं की उपलब्धि पर बांटे लड्डू

लुधियाना के आत्म नगर में रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में AAP नेताओं के नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्य चुने जाने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।

लुधियाना / सत्ता संदेश

विधानसभा हलका आत्म नगर में रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड की बैठक जिला चेयरमैन स. रेशम सिंह सग्गू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंजाब चेयरमैन सतपाल सिंह सोखी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान रेशम सिंह सग्गू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों से आम लोगों को राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कैंप लगाए जा रहे हैं।

सग्गू ने दावा किया कि सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2027 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर रेशम सिंह सग्गू और सतपाल सिंह सोखी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हरपाल सिंह चीमा, ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण और आदिल अहमद खान को आम आदमी पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। इस खुशी में बैठक के दौरान लड्डू बांटे गए और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया गया। नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित पार्टी की पूरी लीडरशिप का आभार व्यक्त किया।

बैठक में विधानसभा चेयरमैन तरुणदीप सिंह कलसी, लखविंदर सिंह सबरवाल, दर्शन सिंह, यादविंदर सिंह मठाड़ू, मनमोहनप्रीत सिंह गहीर, जगदीप सिंह रिंकू, हरप्रीत सिंह सेबी, उप-चेयरमैन सुखदेव सिंह जगदेव, सुखविंदर सिंह दहले, बलविंदर सिंह सियाण, जगदीप सिंह लोटे, सतवंत सिंह मठाड़ू, हरदीप सिंह गुरु, सलिंदर सिंह भंमरा, सुरिंदर सिंह तथा जनरल सचिव सुखविंदर सिंह जगदेव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *