पंजाब में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट: 11 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, तापमान में भारी गिरावट
पंजाब डेस्क: पंजाब में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है और राज्य के 11 जिलों के लिए तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। बीते दिन राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 21.8 और लुधियाना में 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।बारिश के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन अमृतसर में 5.0 मिमी, संगरूर और फाजिल्का में 4.0-4.0 मिमी और पटियाला में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि अगले दो दिनों के लिए कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन पठानकोट और होशियारपुर में बारिश जारी रह सकती है और 19 मार्च को दोबारा तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

