ब्रेकिंग न्यूज़
वरिष्ठ पत्रकार गुरदेव मुल्लांपुरी की पत्नी कमलेश कौर का निधन, प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने जताया गहरा दुख

लुधियाना / सत्ता संदेश

प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार गुरदेव मुल्लांपुरी की पत्नी सरदारनी कमलेश कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरदारनी कमलेश कौर पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं और बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव लवली, चेयरमैन गुरनाम सिंह धालीवाल, संरक्षक प्रगट सिंह ग्रेवाल, डॉ. गुरभजन सिंह गिल, निर्मल जौड़ा, मेला कमेटी के चेयरमैन पृथ्वीपाल सिंह बटाला, अमरिंदर सिंह जस्सोवाल, कृष्ण कुमार बावा तथा मलकीयत सिंह दाखा ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव लवली ने कहा कि गुरदेव सिंह मुल्लांपुरी शुरू से ही प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के साथ जुड़े रहे हैं। स्वर्गीय जसदेव सिंह जस्सोवाल के साथ उनके घनिष्ठ संबंध रहे हैं और इसी जुड़ाव के चलते वह फाउंडेशन के आयोजनों तथा मेले के कार्यक्रमों में हमेशा प्रमुख सहयोगी के रूप में सक्रिय रहे।

डॉ. गुरभजन सिंह गिल, गुरनाम सिंह धालीवाल, प्रगट सिंह ग्रेवाल, पृथ्वीपाल सिंह बटाला और निर्मल जौड़ा ने कहा कि गुरदेव मुल्लांपुरी का प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के साथ लंबे समय से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अमरिंदर सिंह जस्सोवाल, कृष्ण कुमार बावा और मलकीयत सिंह दाखा ने कहा कि गुरदेव मुल्लांपुरी को पंजाबी पत्रकारिता में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन इस दुख की घड़ी में मुल्लांपुरी परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *