ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना में कांग्रेस नेता इंदी पर फिर FIR: सड़क बना रहे मजदूरों से मारपीट का आरोप, सियासी टकराव तेज

पंजाब डेस्क : लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस नेता इंदरजीत सिंह इंदी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया है। डिवीजन नंबर-8 थाना पुलिस ने यह कार्रवाई सग्गू चौक के पास सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट करने और काम में बाधा डालने के आरोप में की है।

JE की शिकायत और वायरल वीडियो: नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) रुपिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोग सड़क निर्माण के काम में रुकावट डाल रहे हैं और मजदूरों को धमका रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इंदी एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद इंदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (115(2), 351(2), 132 आदि) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस ने बताया ‘राजनीतिक बदला‘: इस कार्रवाई के बाद शहर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार ने इसे सत्ताधारी दल के दबाव में की गई ‘सियासी बदले’ की कार्रवाई बताया है,। उनका आरोप है कि पुलिस के पास न तो कोई असली पीड़ित है और न ही कोई शिकायतकर्ता सामने आया है।

बचाव में उतरे वकील: इंदी के वकील विजय महेंदरू ने कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए आवेदन किया है। वकील का कहना है कि इंदी केवल ठेकेदार के करिंदों को सड़कों पर बेतहाशा गड्ढे करने से रोक रहे थे और उनके बीच सिर्फ बहस हुई थी।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस मामले में भी वही धाराएं और वही जांच अधिकारी (IO) लगाए गए हैं, जो पिछले साल दिसंबर में दर्ज एक पुरानी FIR में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *