ब्रेकिंग न्यूज़
PSL 2026: बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी बनी चैंपियन, 9 साल का इंतजार खत्म कर जीते करोड़ों

स्पोर्टस डेस्क : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन का खिताब पेशावर जाल्मी ने अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम की कप्तानी में खेलते हुए टीम ने 3 मई को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत के साथ ही पेशावर जाल्मी ने खिताब के लिए अपने 9 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया; इससे पहले टीम ने आखिरी बार 2017 में डैरेन सैमी की कप्तानी में खिताब जीता था।

हैदराबाद किंग्समेन की पारी का पतन: लाहौर में खेले गए इस निर्णायक मैच में मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्समेन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बुरी तरह विफल रही। पूरी टीम महज 18 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।

आरोन हार्डी का ऑलराउंड प्रदर्शन: पेशावर जाल्मी की इस जीत के सबसे बड़े नायक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आरोन हार्डी रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और फिर बल्लेबाजी में मोर्चा संभालते हुए नाबाद 56 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके इस बेहतरीन खेल के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

बाबर आजम शून्य पर आउट, फिर भी रचा इतिहास: पेशावर जाल्मी को 130 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि, कप्तान बाबर आजम फाइनल में अपनी पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, लेकिन पूरे सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 588 रन बनाए। बतौर कप्तान बाबर आजम का यह पहला PSL खिताब है।

इनामी राशि: चैंपियन बनने पर पेशावर जाल्मी को 5 लाख अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 4.74 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली।

अम्बेडकरनगर में रूह कंपा देने वाला हादसा: मदद करने जुटे ग्रामीणों को बेकाबू कार ने रौंदा, अब तक 8 की मौत

नैशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में मानवता की मदद करना ग्रामीणों के लिए काल बन गया। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकांश वे लोग थे जो घायल बाइक सवारों की मदद करने के लिए सड़क पर जमा हुए थे।

कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद घायल सड़क पर तड़पने लगे, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुँचे। इसी बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर भीड़ को रौंदते हुए गहरे गड्ढे में जा पलटी।

मृतकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर और राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने कुल 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में कार का चालक भी शामिल है। अब तक 6 लोगों की पहचान हो चुकी है:

-उत्तम (निवासी सेमरा)-

आदित्य (25 वर्ष, निवासी जैना)

-छोटू उर्फ दिव्यांश (14 वर्ष, निवासी जैना)-राजू गुप्ता (32 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर)

-लालचंद (24 वर्ष, निवासी पट्टी मोईन)

-कैफे (32 वर्ष, निवासी सैदापुर)

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शेष दो मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।