कश्मीर में 4.6 तीव्रता का भूकंप
श्रीनगर, दो फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि तड़के पांच बजकर 35 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र पट्टन क्षेत्र में था।
उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

