तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का विस्तार, लगभग 60 साल बाद सरकार में कांग्रेस की एंट्री
चेन्नई / सत्ता संदेश
तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए कांग्रेस को भी सरकार में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही करीब 60 साल बाद राज्य सरकार में कांग्रेस की वापसी हुई है।
मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कांग्रेस के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम आगामी चुनावों और गठबंधन राजनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
तमिलनाडु में लंबे समय से द्रविड़ दलों का दबदबा रहा है और कांग्रेस सीधे तौर पर सत्ता का हिस्सा नहीं रही थी। ऐसे में सरकार में कांग्रेस की एंट्री को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यह गठबंधन विकास, सामाजिक न्याय और राज्य के हितों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेगा। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से तमिलनाडु की सियासी समीकरणों पर आने वाले समय में बड़ा असर पड़ सकता है।

