ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 19 अफसरों के तबादले, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बिक्रम बराड़ को मिली AGTF की कमान

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 19 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें एक IPS रैंक का अधिकारी और बाकी वरिष्ठ PPS रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इन तबादलों में DCP (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस), ADCP (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) और SP (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

बिक्रम बराड़ को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बिक्रमजीत सिंह बराड़ (PPS) का है। उन्हें अब SP डेरा बस्सी के साथ-साथ SP AGTF (एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब) और SP ऑपरेशंस (OFTEC) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अन्य प्रमुख तैनातियां

विनीत अहलावत (IPS): इन्हें जालंधर रूरल का SP इन्वेस्टिगेशन नियुक्त किया गया है।

परमिंदर सिंह (PPS): DCP मुख्यालय, जालंधर।देव सिंह (PPS): ADCP-III, लुधियाना।

प्रभजोत सिंह, राजिंदर कुमार और दीप कमल: इन अधिकारियों को पंजाब इंटेलिजेंस विंग में SP के पद पर तैनात किया गया है।

गुरप्रताप सिंह सहोटा (PPS): SP सुरक्षा और ट्रैफिक, तरनतारन। इसके अलावा होशियारपुर, बटाला और कपूरथला जैसे जिलों में भी नए SP और ADCP की नियुक्ति की गई है ताकि सुरक्षा और जांच व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल के बाद मचा हड़कंप, खाली कराए गए परिसर

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना महानगर में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। यह मेल सुबह करीब सात बजे भेजा गया था, जिसमें स्कूल परिसरों में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।

सुरक्षा और जांच अभियान: धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड को जांच के लिए तैनात किया गया।

सुरक्षा के लिहाज से तीनों स्कूलों के परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और सभी छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को सील कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

साइबर सेल की कार्रवाई: पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साइबर सेल की टीम ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किस सर्वर या आईडी से भेजा गया है।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रशासन ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

होला मोहल्ला जा रहे जालंधर के युवक की ‘AK-47’ वाली बाइक जब्त; पुलिस ने काटा चालान

पंजाब डेस्क : श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला (Holla Mohalla) के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगाई गई विशेष नाकाबंदी के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे मॉडिफाइड (Modified) मोटरसाइकिल को रोका है, जिस पर लोहे की छड़ों से बना AK-47 का मॉडल लगाया गया था।

वेल्डर ने खुद तैयार की थी ‘बंदूक‘: पकड़े गए युवक की पहचान दिलजीत के रूप में हुई है, जो जालंधर के शाहकोट का रहने वाला है। वह अपने एक दोस्त के साथ होला मोहल्ला पर माथा टेकने जा रहा था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पेशे से एक वेल्डर है और उसने खुद लोहे के सरियों (सलीपरों) को वेल्ड करके यह AK-47 का मॉडल तैयार किया था और इसे अपनी बाइक के अगले हिस्से पर फिट किया था।

नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां: पुलिस ने जब मोटरसाइकिल की जांच की, तो नियमों के उल्लंघन की लंबी सूची सामने आई कि बाइक के आगे या पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। नंबर प्लेट की जगह पर ‘होला मोहल्ला’ लिखा हुआ था। बाइक पर अवैध प्रेशर हॉर्न और विशेष लाइटें लगाई गई थीं।

पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने हुल्लड़बाजी रोकने के लिए लगाए गए नाके पर इस अतरंगी बाइक को देखते ही युवक को रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने युवक को नियमों का पाठ पढ़ाया और नियमों के उल्लंघन के लिए उसका चालान काटा। हालांकि, स्थिति स्पष्ट होने और चेतावनी देने के बाद पुलिस ने उसे जाने दिया।

लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता: 320 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पंजाब डेस्क : लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ दो आरोपियों को काबू किया है।

गश्त के दौरान पकड़े गए तस्कर: स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को पुलिस टीम मेहरबान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीड़ा के टी-प्वाइंट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई: तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की:

-320 ग्राम हेरोइन

-₹9,000 ड्रग मनी

-एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (नशा तोलने के लिए)

-25 जिप-लॉक लिफाफे (पैकिंग के लिए)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मेहरबान थाने में NDPS एक्ट की धारा 21C, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रिमांड के दौरान होगी कड़ी : पूछताछ गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और सप्लायरों का पता लगाकर उनका पर्दाफाश किया जा सके।

तरनतारन में बड़ी वारदात: शादी समारोह में नाच रहे AAP सरपंच की गोलियों से भूनकर हत्या, चचेरा भाई घायल

पंजाब डेस्क : पंजाब के तरनतारन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा सरपंच की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव ठ्ठियां महंता के सरपंच हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है।

स्टेज पर नाचते समय हुआ हमला: यह वारदात तरनतारन-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्धू फार्म में हुई। जानकारी के अनुसार, हरपिंदर सिंह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर नाच रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हमलावरों ने सरपंच के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

AK-47 जैसे हथियार का इस्तेमाल: बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या तीन से चार थी और उनमें से एक AK-47 जैसे आधुनिक हथियार से लैस था। इस अचानक हुई गोलीबारी में सरपंच का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जांच जारी : घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुरिंदर लांबा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरहाली थाने की पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। दिन-दहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रेमी के साथ बाधा बन रहे थे बच्चे, कलयुगी मां ने जहर देकर ली जान; बहन के साथ गिरफ्तार

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले के गाँव रामपुरा फूल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की चूहे मारने वाली दवा देकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे और बच्चे उसमें बाधा बन रहे थे।15 दिनों के भीतर दो मौतें वारदात का सिलसिला करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ जब 12 वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

उस समय परिवार ने इसे सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन शुक्रवार रात जब 8 साल का बेटा फतेहवीर सिंह अचानक बेहोश होकर गिरा और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया, तो पिता बुध सिंह और ग्रामीणों को मां जस्सी कौर पर शक हुआ।पुलिस जांच और गिरफ्तारी ग्रामीणों और बच्चों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जब जस्सी कौर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जस्सी ने बताया कि उसने अपनी बहन मोटो के साथ मिलकर बच्चों के खाने में चूहे मारने वाली दवाई मिला दी थी। बठिंडा एसपी (डी) जसमीत सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी मां और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिरोजपुर : किसान ने पत्नी और 4 साल के मासूम बेटे को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; तीनों वेंटिलेटर पर

पंजाब डेस्क : पंजाब के फिरोजपुर जिले के वजीदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक संपन्न किसान ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और महज 4 साल के बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की।

विवाद के बाद चलीं गोलियां: जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जगसीर सिंह उर्फ साबा (35) का अपनी पत्नी नवनीत कौर (35) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर जगसीर ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और पहले अपनी पत्नी और फिर अपने 4 साल के बेटे वारिसदीप सिंह को गोली मार दी। इसके तुरंत बाद उसने खुद पर भी फायरिंग कर ली।

वेंटिलेटर पर पूरा परिवार: गोलियों की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो तीनों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस: जगसीर सिंह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पास अच्छी-खासी जमीन है। गांव के लोग इस घटना से हैरान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या विवाद हुआ जिसने इतना हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और उन कारणों का पता लगा रही है जिनकी वजह से यह खूनी खेल खेला गया।

लुधियाना सिविल हॉस्पिटल से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, ओर फिर…

पंजाब डेस्क: लुधियाना सिविल हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय भगदड़ मच गई जब एक कैदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। यह कैदी बोस्टल जेल में बंद था और उसे मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल लाया गया था।

भीड़ का फायदा उठाकर भागा: रीडर ब्रांच SSP ऑफिस खन्ना में तैनात ASI हरभजन सिंह ने बताया कि वह और उनकी टीम कुल 6 कैदियों को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल लाए थे। जब पुलिस वाले एक कैदी को इलाज के लिए ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तो हॉस्पिटल में मरीजों की भारी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कैदी ने चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ निकाला और मौके से फरार हो गया।

पुलिस एक्शन और केस दर्ज: कैदी के भागने की खबर मिलते ही पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए फरार कैदी की तलाश में जगह-जगह रेड शुरू कर दी है। ASI हरभजन सिंह के बयानों के आधार पर, आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलिस कस्टडी से कैदियों के भागने की घटनाओं को अक्सर सालाना रिपोर्ट में जेलब्रेक या कैदी भागने की कैटेगरी में रखा जाता है।

श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में हंगामा: SGPC टास्क फोर्स ने 2 पुलिस कर्मियों को बंधक बनाया, जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब डेस्क: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस की एक गुप्त कार्रवाई के विरोध में SGPC टास्क फोर्स ने दो पुलिस कर्मियों को पकड़कर बंधक बना लिया।

घटना का विवरण: मिली जानकारी के अनुसार, तरनतारन के CIA स्टाफ की पुलिस टीम ने परिक्रमा से दो युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा एतराज जताया। इसके विरोध में टास्क फोर्स ने कार्रवाई करने आए दो पुलिस कर्मियों को पकड़कर ‘कमरा नंबर 50’ में बंद कर दिया।

SGPC का एतराज: SGPC अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने यह कार्रवाई करने से पहले मैनेजमेंट को सूचित नहीं किया। उनके मुताबिक, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आते हैं, इसलिए अगर पुलिस को किसी मामले में किसी व्यक्ति की तलाश है या किसी को गिरफ्तार करना है, तो उसकी जानकारी सबसे पहले SGPC के साथ शेयर करना ज़रूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तरनतारन पुलिस ने न तो SGPC को भरोसे में लिया और न ही लोकल कॉरिडोर पोस्ट को कोई जानकारी दी।

कैसे सुलझा मामला: टास्क फोर्स ने तय किया था कि जब तक पुलिस के बड़े अधिकारी साफ जानकारी नहीं देंगे, तब तक पुलिस कर्मियों को नहीं छोड़ा जाएगा। मामला बढ़ता देख सीनियर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत SGPC के पदाधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस द्वारा ज़रूरी जानकारी शेयर करने और मामला सुलझाने के बाद ही बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को छोड़ा गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने साफ कर दिया है कि वे कानून का साथ देते हैं, लेकिन बिना पूछताछ या पहले से बताए किसी को इस तरह पवित्र जगह से ले जाने की इजाज़त नहीं दी जा सकती।

पंजाब में बड़ी आतंकी हमले की साज़िश नाकाम की: बब्बर खालसा के 4 ऑपरेटिव IED और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: आने वाले रिपब्लिक डे के मद्देनजर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के सपोर्ट वाले एक आतंकी हमले की साज़िश को नाकाम कर दिया है।

होशियारपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस (CI), जालंधर ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बैन किए गए संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल के चार ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव बरामद: पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से लगभग 2.5 kg वज़न का एक RDX बेस्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और दो पिस्टल बरामद की हैं। DGP गौरव यादव के मुताबिक, इन एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल आने वाले रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन के दौरान एक टारगेटेड आतंकी हमला करने के लिए किया जाना था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। चारों आरोपी SBS नगर के राहों इलाके के रहने वाले हैं।

विदेशी हैंडलर और स्मगलिंग नेटवर्क से लिंक: जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल US-बेस्ड BKI हैंडलर चला रहे थे। होशियारपुर SSP संदीप मलिक ने कहा कि विदेशी हैंडलर ने मॉड्यूल को अमृतसर ग्रामीण के बॉर्डर इलाकों से हथियारों की स्मगलिंग और लॉजिस्टिक्स का इंतज़ाम करने की ज़िम्मेदारी दी थी।

कानूनी कार्रवाई: इस बारे में होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड (IPC), आर्म्स एक्ट और इंडियन एक्सप्लोसिव एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले के आगे और पहले के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।