ब्रेकिंग न्यूज़
विधायक बग्गा ने किया विधानसभा उतरी के गली-मोहल्लो में बिछे तारों के जंजाल से मुक्ति दिलाने के लिए पायलट प्रौजैक्ट का शुभांरभ

लुधियाना पश्चिमी सर्कल में प्रौजैक्ट पर खर्च होंगे 98 लाख, 26 हजार 416 रुपये : बग्गा

लुधियाना। (सत्ता संदेश)विधानसभा उतरी के गली-मोहल्लो में बिछे तारों के जंजाल से जनमानस को मुक्ति दिलाने के लिए पायलट प्रौजैक्ट का शुभांरभ विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने स्थानीय उपकार नगर से किया। विधायक बग्गा ने पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पीसीपीसीएल) की तरफ से लुिधयाना पश्चिमी सर्कल के अंर्तगत सिविल लाइन्ज क्षेत्र में आरम्भ हुए पायलट प्रौजैक्ट की जानकारी देते हुए कहा विभाग ने इस कार्य के 98 लाख, 26 हजार 416 रुपये का अनुमानित राशि खर्च करने का प्रावधान किया है। उन्होने उपकार नगर क्षेत्र से विधिवत रुप से तारों के बिखरे व लटकते जाल को हटाने की जानकरी देते हुए कहा लंबे से हर-गली मोहल्ले में तारों के बिछे जाल से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। पंजाब सरकार ने इस जाल को हटाने के लिए विशेष व्यवस्था कर तारों को हटाने के प्रंबध किए है। विधानसभा उतरी में उपकार नगर से शुरु हुए प्रौजेक्ट में बारी-बारी से हर वार्ड व हर गली से क्रमवार ढंग से तारे हटाकर सुचारु रुप से निर्विघ्न बिजली सप्लाई में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर वार्ड-70 के आप इंचार्ज कामराज बौबी शर्मा, पुनीत मनोचा, डा. आनन्द मल्हौत्रा, तेजपाल शर्मा, कपिल शर्मा, शिवम शर्मा, पियूष गोयल, अरविन्द गोयल, लक्की डाबर, पवन रुद्रा, अक्षित बजाज, कर्ण बजाज, दीपक बजाज, गितिक गुगलानी, कुकवंत सिंह, राहुल रुद्रा, ओ.पी जैन, कृष्ण गुप्ता,मिक्की, चंदन कपूर, सौरभ तिवाड़ी, नरिन्द्र अरोड़ा, नन्हा भारद्वाज, भंडारी जी व आशीष गुलाटी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

जरखड़ खेलों के फाइनल में आज 7 व्यक्तित्वों का विशेष सम्मान होगा

लुधियाना, 15 फरवरी (सत्ता संदेश) — माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट, गांव जरखड़ द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली जीएसटी ट्रक परमिट, एवॉन साइकिल, 38वीं मॉडर्न पेंडू मिनी ओलंपिक जरखड़ खेलों के फाइनल मुकाबले आज 15 फरवरी 2026 को होंगे।

इस अवसर पर फाइनल समारोह में 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे पंजाब के पूर्व डीजीपी एवं खेल समर्थक अधिकारी श्री चंद्रशेखर को “खेल प्रमोटर अमरजीत ग्रेवाल अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। श्री चंद्रशेखर, जो चंडीगढ़ हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, ने हॉकी को फलने-फूलने में मूल्यवान योगदान दिया है।

पद्म श्री बलदेव सिंह को “भगत पूरण सिंह अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपनी कोचिंग के तहत 200 से अधिक ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों (पुरुष एवं महिला) को तैयार किया है। उनके कोचिंग कौशल के कारण ही शाहाबाद मारकंडा हॉकी सेंटर भारत की हॉकी की राजधानी बन गया है।

प्रभदीप सिंह नथोवाल, डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को “पंजाब का मान अवॉर्ड” प्रदान किया जाएगा। प्रभदीप सिंह एक बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व हैं। उनका लेखन कौशल और मंच पर विचार प्रस्तुत करने की कला सराहनीय है।

श्रीमती सिमरनजीत कौर गिल, प्रो वाइस चांसलर, सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना को “पंजाब की धियों का मान अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। सिमरनजीत कौर गिल का शिक्षा क्षेत्र में मूल्यवान योगदान है।

पत्रकार दविंदरपाल सिंह चंडीगढ़ को “पंजाब की पत्रकारिता का मान अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार दविंदरपाल सिंह की अखबारी लेखनियां और टीवी चैनलों पर राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर गहन स्टोरीज़ अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

उभरते साइक्लिस्ट हरश्वीर सिंह सेखों को “ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। हरश्वीर सिंह भारतीय साइक्लिंग के भविष्य के उत्तराधिकारी हैं और आगामी एशियाई खेलों में उनसे पदक जीतने की बड़ी उम्मीद है।

वेटरन हॉकी खिलाड़ी करमजीत सिंह ग्रेवाल (यूएसए) को “ओलंपियन प्रिथीपाल सिंह अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। करमजीत सिंह ग्रेवाल जितने उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे, उससे कहीं बेहतर खेल प्रशासक हैं; उनका जीवन हमेशा खेलों के प्रति समर्पित रहा है।

कल 15 फरवरी को फाइनल समारोह में इन व्यक्तित्वों को विभिन्न खेल अवॉर्ड्स, स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर के बाद दोपहर 3 बजे प्रसिद्ध लोक गायिकाओं सतविंदर बिट्टी, जसवंत संदीला, नीतू विर्क, गुरजान आदि अन्य गायकों का खुला अखाड़ा भी लगेगा।