ब्रेकिंग न्यूज़
ओ रोमियो शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी का नया अध्याय


‘ओ रोमियो बॉलीवुड के दिलचस्प और टैलेंटेड कॉम्बिनेशन, शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज, की फिल्म है। दोनों ने पहले भी ‘कमीने, ‘हैदर जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया है और दर्शकों को प्रभावित किया है। इस नई फिल्म में दर्शकों को एक अलग किस्म का क्राइम-रोमांटिक थ्रिलर देखने को मिलेगा, जिसमें एक कठोर और पत्थर दिल गैंगस्टर की कहानी है, जिसे अचानक सच्चे प्यार की आग में फेंक दिया जाता है और यही प्यार उसकी दुनिया को पूरी तरह से हिलाकर रख देता है। फिल्म की कहानी एक गैंग वार की पृष्ठभूमि पर केंद्रित है, जिसमें प्यार, धोखे और अपराध के बीच एक खून-खराबे वाली लड़ाई पनपती है। दो अलग-अलग दुनिया के लोग जब दिल के तार जोड़ते हैं, तो परिणाम कैसे नाटकीय होते हैं, दर्शाया गया है। शाहिद कपूर ने अपने कैरियर के लगभग 25 वर्षों में विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। ‘ओ रोमियोÓ में वह एक नए तरह के किरदार में दिखेंगे, जिसमें उनके अभिनय की गहराई और धमक दोनों एक साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा की है कि कैसे शाहिद अपनी पिछली फिल्मों के पारंपरिक रूप से हटकर इस नए रोल को पूरा करते हैं। तू या मैं एक सर्वाइवल रोमांटिक थ्रिलर है, जो दो डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स, आदर्श गौरव और शानाया कपूर, के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म एक साहसिक यात्रा के रूप में शुरू होती है, लेकिन जल्दी ही एक घातक संघर्ष में बदल जाती है, जब यह जोड़ी एक निर्जन जगह पर फँस जाती है और उनके सामने एक खून प्यासा मगरमच्छ आ जाता है। निर्देशक बिजॉय नांबियार ने इस फिल्म को आधुनिक डिजिटल संस्कृति के संदर्भ में बुना है, जिसमें दो अलग-अलग पृष्ठभूमि के युवा लोग एक साथ मिलकर वीडियो कंटेंट बनाने निकलते हैं और अचानक उनका रोमांचक सफर जीवन-मरण की लड़ाई में बदल जाता है। फिल्म में रोमांस, डर, प्रतिस्पर्धा और जीतने की आखऱिी कोशिशों की कहानी है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी। फिल्म के संगीत में हिप-हॉप और नए जेनेरेशन की ऊर्जा दी गई है, जिसमें मुंबई की शहरी संस्कृति की झलक मिलती है। यह फिल्म अन्य प्रेम-कहानी फिल्मों से अलग है क्योंकि यह सिर्फ इश्क्र पर नहीं, बल्कि जीत के लिए संघर्ष पर भी जोर देती है।

अभिनेता सोनू सूद ने बढ़ाया राजपाल यादव के लिए मदद का हाथ, अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने की बात भी कही

बॉलीवुड में कॉमेडी का चेहरा कहे जाने वाले राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी मुश्किलों को लेकर चर्चा में हैं। करीब तीन दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय रहे राजपाल यादव, जिन्होंने प्रियदर्शन, डेविड धवन और राम गोपाल वर्मा जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ यादगार काम किया, आज एक ऐसे मोड़ पर हैं जहां उन्हें जेल की सजा काटनी पड़ रही है। इस पूरे मामले के बीच अभिनेता सोनू सूद का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव को सिर्फ सपोर्ट ही नहीं किया, बल्कि उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने की भी बात कही है। दरअसल राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता से निर्देशन में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और यहीं से राजपाल की जिंदगी में आर्थिक संकट की शुरुआत मानी जाती है। रिपोट्र्स के मुताबिक, फिल्म बनाने के लिए राजपाल यादव ने लोन लिया था, लेकिन बाद में वह इस लोन को समय पर चुकाने में असमर्थ रहे। इस दौरान उनके और उनकी पत्नी के नाम से दिए गए चैक बाउंस हो गए, जिससे मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसी केस में उन्हें सजा सुनाई गई और बताया जा रहा है कि जब राजपाल यादव ने खुद कोर्ट में सरेंडर किया, तो उन्होंने भावुक होकर कहा था- सर, यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुसीबत से खुद ही लडऩा होगा। यह पक्तियां अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है, क्योंकि यह किसी अभिनेता की नहीं, बल्कि एक इंसान की टूटती हुई हिम्मत की आवाज लगती है। इस मामले में एक बड़ा अपडेट 4 फरवरी 2026 को सामने आया, जब कोर्ट ने राजपाल यादव की एक हफ्ते की राहत मांगने वाली ‘मर्सी प्ली खारिज कर दी। कोर्ट का कहना था कि राजपाल यादव पहले भी करीब 20 अलग-अलग बार कोर्ट में दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं कर पाए। जज ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून उन लोगों को इनाम देता है जो आदेश का पालन करते हैं, ना कि उन लोगों को जो कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करते हैं। कोर्ट की यह सख्ती राजपाल यादव के लिए बड़ा झटका साबित हुई और इसके बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। इसी बीच, अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के समर्थन में एक ट्वीट किया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। सोनू सूद ने लिखा कि राजपाल यादव एक गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को वर्षों तक यादगार काम दिया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जिंदगी टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि टाइमिंग की क्रूरता की वजह से किसी के साथ अन्याय कर देती है। सोनू सूद ने साफ कहा, ‘राजपाल यादव मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। यह समय है कि हम सब, प्रोड्यूसर्स, डायरैक्टर्स और साथी कलाकार, एक साथ खड़े हों। सोनू सूद ने आगे जो बात कही, उसने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा कि अगर किसी कलाकार को एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट दी जाती है, जो उसके भविष्य के काम से एडजस्ट हो जाए, तो वह चैरिटी नहीं, बल्कि डिग्निटी है। उन्होंने कहा कि जब इंडस्ट्री का कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो उसे यह महसूस कराना जरूरी है कि वह अकेला नहीं है। सोनू सूद का यह प्रयास सिर्फ एक अभिनेता की मदद नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे बॉलीवुड के लिए एक इमोशनल और प्रोफेशनल संदेश की तरह देखा जा रहा है। अक्सर बॉलीवुड पर आरोप लगता है कि यहां रिश्ते जरूरत के वक्त साथ नहीं देते। ऐसे में सोनू सूद का ट्वीट इंडस्ट्री की उस छवि को चुनौती देता नजर आ रहा है। राजपाल यादव के प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने वर्षों तक दर्शकों को हंसाया है, अब वक्त है कि इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी हो।

50 से ज्यादा बच्चों के साथ दरिंदगी: बांदा कोर्ट ने हैवान पति-पत्नी को सुनाई फांसी की सजा, डार्क वेब पर बेचते थे अश्लील वीडियो

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचने के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई है।

रेयरेस्ट ऑफ रेयर” मामला और मुआवजा: कोर्ट ने 160 पन्नों के अपने विस्तृत फैसले में इस घटना को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” (दुर्लभतम से दुर्लभ) करार दिया। अदालत ने आदेश दिया कि दोनों दोषियों को मरते दम तक फांसी पर लटकाया जाए। इसके साथ ही, कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रत्येक पीड़ित बच्चे को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

यूं देते थे वारदात को अंजाम: दोषी रामभवन चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनात था। यह दंपति गरीब घरों के 5 से 16 साल के बच्चों (कुछ तो 3 साल से भी कम उम्र के थे) को लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। दोनों मिलकर नाबालिगों के साथ कुकर्म करते थे और उनके वीडियो बनाकर अंतरराष्ट्रीय पेडोफाइल नेटवर्क के माध्यम से डार्क वेब पर विदेशों में बेचते थे।

इंटरपोल की सूचना पर CBI ने की थी कार्रवाई: इस जघन्य अपराध का खुलासा तब हुआ जब सीबीआई (CBI) को इंटरपोल से इस नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। सीबीआई ने अक्टूबर 2020 में मुकदमा दर्ज किया और नवंबर 2020 में रामभवन को गिरफ्तार किया, जबकि उसकी पत्नी को गवाहों को धमकाने के आरोप में दिसंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान 74 गवाहों को पेश किया गया।

बर्बरता की हदें पार : सीबीआई की जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा किए गए अपराध इतने बर्बर थे कि कुछ बच्चों के गुप्तांगों पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें सालों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। कई बच्चे अब भी इस दरिंदगी के कारण गहरे मानसिक आघात (ट्रॉमा) से जूझ रहे हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।

सुपर संडे: 22 फरवरी को क्रिकेट का डबल डोज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन बेहद खास और रोमांचक होने वाला है, जिसे ‘सुपर संडे’ कहा जा रहा है। इस दिन प्रशंसकों को एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहाँ भारत की पुरुष और महिला टीमें अलग-अलग टूर्नामेंटों में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

दोपहर में महिला टीम का खिताबी मुकाबला: रविवार की शुरुआत महिला क्रिकेट के हाई-वोल्टेज फाइनल से होगी। ACC महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत ए और बांग्लादेश ए की टीमें आमने-सामने होंगी। यह खिताबी मैच बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। कप्तान राधा यादव की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

शाम को टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे भारत के शेर : शाम के समय क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। सुर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में भी अपने दबदबे को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

फैंस के लिए ‘डबल डोज‘ : ये दोनों मैच अलग-अलग टूर्नामेंट, समय और वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को पूरे दिन मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। जहाँ दोपहर में महिला टीम एशिया कप की ट्रॉफी के लिए लड़ेगी, वहीं रात को पुरुष टीम वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपना दमखम दिखाएगी।

निक जोनास ने पहना प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र! वीडियो देख फैंस हुए गदगद, बोले- ‘ये तो पूरा ग्रीन फ्लैग है’

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास की जोड़ी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बार चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक मंगलसूत्र है जिसे निक जोनास ने अपनी कलाई पर सजाया हुआ है।

मंगलसूत्र को बनाया ब्रेसलेट: हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह प्रियंका की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक ने बताया कि उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि वह इसे दो बार देख चुके हैं। हालांकि, फैंस का ध्यान फिल्म से ज्यादा निक के हाथ पर गया, जहाँ उन्होंने प्रियंका के मंगलसूत्र को एक ब्रेसलेट की तरह पहना हुआ था।

फैंस ने बताया ‘ग्रीन फ्लैग‘: निक के इस ‘देसी’ और प्यार भरे अंदाज को देखकर भारतीय फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ‘बेस्ट हसबैंड’ बताया, तो किसी ने लिखा कि “निक जोनास पूरे ग्रीन फ्लैग हैं”। वीडियो में निक प्रियंका के लिए एक स्पेशल ड्रिंक बनाते भी नजर आए, जिसके बाद प्रियंका ने उनकी जमकर तारीफ की।

प्रियंका के वर्क फ्रंट पर अपडेट: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में जोधपुर में शादी की थी और उनकी एक बेटी मालती मैरी भी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें वह मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी और उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में होंगे।

सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: IEEPA के जरिए टैरिफ लगाने पर रोक, जवाब में राष्ट्रपति ने तत्काल लागू किया 10% ग्लोबल टैरिफ

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा कानूनी झटका लगा है, जिसमें कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने के उनके फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 से यह फैसला सुनाया कि ट्रंप प्रशासन ने बड़े पैमाने पर इंपोर्ट टैरिफ लगाने के लिए 1977 के इस एक्ट का इस्तेमाल करके अपने कानूनी अधिकार का उल्लंघन किया है। कोर्ट के अनुसार, IEEPA अथॉरिटीज का इस्तेमाल रेवेन्यू जुटाने के लिए नहीं किया जा सकता।

ट्रंप की जवाबी कार्रवाई और 10% ग्लोबल टैरिफ: सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ट्रंप ने “बहुत बुरा फैसला” करार दिया है। हालांकि, इस कानूनी शिकस्त के तुरंत बाद ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 10% ग्लोबल टैरिफ को “तत्काल प्रभाव” से लागू करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए उन्होंने 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 122 के तहत एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं, जो उन्हें 150 दिनों के लिए अस्थायी इंपोर्ट सरचार्ज लगाने की अनुमति देता है।

वित्त मंत्री ने दिया वैकल्पिक रास्तों का भरोसा : अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि भले ही IEEPA के इस्तेमाल पर रोक लगी है, लेकिन टैरिफ रेवेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन अब सेक्शन 232 और सेक्शन 301 जैसी वैकल्पिक कानूनी शक्तियों (Alternative Legal Authorities) का इस्तेमाल करेगा। प्रशासन का अनुमान है कि इन अन्य तरीकों को अपनाने से 2026 में टैरिफ से होने वाली कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्या है IEEPA कानून? इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) 1977 में बनाया गया एक अमेरिकी संघीय कानून है। यह राष्ट्रपति को ‘नेशनल इमरजेंसी’ के दौरान अंतरराष्ट्रीय आर्थिक लेनदेन को रेगुलेट करने, एसेट्स फ्रीज करने और अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले देशों के साथ व्यापार पर रोक लगाने के व्यापक अधिकार देता है। अब तक अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने इसका इस्तेमाल 77 बार नेशनल इमरजेंसी घोषित करने के लिए किया है।

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद बोले ट्रंप: ‘भारत के साथ ट्रेड डील जारी रहेगी, कुछ नहीं बदलेगा’

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बावजूद भारत के साथ हुई ट्रेड डील (Trade Deal) में कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोर देकर कहा कि इंडिया-यूएस ट्रेड डील पहले की तरह ही जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया था ‘अवैध‘ : यह बयान तब आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न देशों पर लगाए गए ट्रंप के बढ़े हुए टैरिफ को अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के कुछ घंटों बाद ही ट्रंप ने भारत के साथ संबंधों की मजबूती पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक “महान सज्जन” बताया।

रूस से तेल और युद्ध का जिक्र : प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पहले रूस से तेल खरीद रहा था, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर रहा है क्योंकि वे उस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने भारत के साथ हुई डील को एक “सही डील” बताया और कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के मामले में उन लोगों से कहीं ज्यादा स्मार्ट थे जिनके खिलाफ वे पहले थे।

डील की मुख्य बातें और नया 10% टैरिफ-टैरिफ में कमी: ट्रेड डील के तहत वॉशिंगटन द्वारा नई दिल्ली पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया जाना तय हुआ था।

नया कार्यकारी आदेश: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक नया कार्यकारी आदेश जारी किया है। इसके तहत अब दुनिया के सभी देशों से होने वाले आयात पर 10% का टैरिफ लगाया जाएगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।ट्रंप ने विश्वास जताया कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध प्रभावित नहीं होंगे और उन्होंने कहा, “भारत डील शुरू हो गई है, हम बस इसे अलग तरीके से करने जा रहे हैं”।