ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा लुधियाना पहुंची, मनोज तिवारी ने रैली को किया संबोधित

लुधियाना / सत्ता संदेश

भाजपा पंजाब द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति यात्रा लुधियाना पहुंची। यात्रा का समराला चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के ईशान नगरी पुल और अमरपुरा पहुंची, जहां भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

अमरपुरा में नशा मुक्ति यात्रा के तहत एक रैली का आयोजन भी किया गया। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय नेता और सांसद मनोज तिवारी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता और समाज को नशे से दूर रखने की जरूरत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय पूर्व मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और एच.एस. फुल्का भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया।

नशा मुक्ति यात्रा के लुधियाना पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा की ओर से इस यात्रा के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *