ब्रेकिंग न्यूज़
शैवी इंग्लिश हट के ‘सह एक्सीलेंस गाला एंड अवॉर्ड्स नाइट’ में हुनर और उपलब्धियों का जश्न

लुधियाना / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : विशाल कपूर

शैवी इंग्लिश हट की ओर से ‘सह एक्सीलेंस गाला एंड अवॉर्ड्स नाइट’ का भव्य आयोजन क्लब एक्वा, एआईपीएल में किया गया। कार्यक्रम में 4 से 18 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की डांस और म्यूजिक परफॉर्मेंस ने पूरे हॉल को तालियों से गूंजा दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कक्षा और किताबों से बाहर ऐसा मंच उपलब्ध करवाना था, जहां वे अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रस्तुत कर सकें और मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास विकसित कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उनके प्रयास, सहभागिता एवं उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर लुधियाना की कई जानी-मानी हस्तियों और शैवी इंग्लिश हट की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों को भी ‘लुधियाना एचीवर्स अवॉर्ड्स’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तित्वों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ शैवी इंग्लिश हट की विभिन्न पहलों में भी सहयोग दिया है।

कार्यक्रम की संस्थापक शैवी जैन ने कहा कि बच्चों की सीख केवल कक्षा और किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बच्चों को वास्तविक जीवन के अनुभव, मंच और अपनी बात रखने के अवसर मिलना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे मंच पर आते हैं, अपनी बात रखते हैं और दर्शकों के सामने प्रदर्शन करते हैं, तो वे केवल अंग्रेजी नहीं सीखते, बल्कि आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और जीवन कौशल भी सीखते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘सह एक्सीलेंस गाला एंड अवॉर्ड्स नाइट’ इसी सोच का उत्सव था, जिसमें बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षा व बच्चों के क्षेत्र में योगदान देने वाले लुधियाना के लोगों को एक मंच पर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *