ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना के जवाहर नवोदय विद्यालय धनांसू में 28वीं यूथ पार्लियामेंट आयोजित

लुधियाना के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनांसू में 28वीं यूथ पार्लियामेंट आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, अनुशासन और शिक्षकों के सम्मान के लिए प्रेरित किया।

लुधियाना / सत्ता संदेश

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, धनांसू में स्कूल की प्रिंसिपल निधि गोयल के नेतृत्व में 28वीं यूथ पार्लियामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करने की सीख दी। साथ ही, स्कूल की आवश्यकताओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

यूथ पार्लियामेंट को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल सोनू शर्मा, मुकेश शर्मा और स्कूल के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की तैयारी में जोगिंदर भारद्वाज और कंवलजीत कौर की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर अमरदीप सिंह गिल, सदस्य ब्लॉक समिति; धर्मजीत सिंह, प्रिंसिपल धनांसू; हरगोबिंद सिंह, सदस्य पंचायत धनांसू; सतपाल सिंह ग्रेवाल, सरपंच भुखरी खुर्द और सुखविंदर सिंह, नंबरदार भुखरी खुर्द सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। तेजिंदर सिंह मिट्ठू, इकबाल सिंह जंडियाली, प्रिंस सैनी और बब्बू मुंडियां ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन में रहने और आत्म-मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यूथ पार्लियामेंट में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों का चयन निर्णायक मंडल ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल निधि गोयल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *