ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना में नशा मुक्ति मोर्चा और पुलिस की बैठक, नशे के खिलाफ बनेगी रणनीति

लुधियाना में नशा मुक्ति मोर्चा के ईस्ट विंग और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। नशे की रोकथाम, युवाओं को जागरूक करने और पुलिस-समाज के बीच समन्वय मजबूत करने पर चर्चा की गई।

लुधियाना / सत्ता संदेश

पंजाब में नशे की समस्या पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा गठित नशा मुक्ति मोर्चा के लुधियाना ईस्ट विंग ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में नशे की रोकथाम, युवाओं को जागरूक करने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन और नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नशे जैसी सामाजिक समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। लोगों को जागरूक करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई गई।

बैठक में डीसीपी रूरल लुधियाना गुरसेवक सिंह PPS, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रुपिंदर कौर भट्टी PPS, एसीपी ईस्ट राज कुमार PPS, एसीपी ट्रैफिक गुरबिंदर सिंह PPS तथा पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, नशा मुक्ति मोर्चा की ओर से हलका ईस्ट के को-ऑर्डिनेटर पंकज मेहता, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अभिषेक जलोटा, मोहित मित्तल और योगेश जिंदल, फील्ड ऑफिसर अमन सिंह तथा वालंटियर मोहित बागला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रयासों में पुलिस और सामाजिक स्तर पर सक्रिय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *