ब्रेकिंग न्यूज़
Mansa Firing: परमिंदर सिंह झोटा की मौत, नशे के खिलाफ उठाते थे आवाज, साथी भी हुआ घायल

मानसा / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : बिट्टू बुढलाडा

Mansa Firing : पंजाब के मानसा में मंगलवार, 13 अक्टूबर को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की मौत हो गई। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में उनका एक साथी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Mansa Firing : मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी, मालिक पर आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना एक मेडिकल स्टोर पर हुई। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह झोटा अपने साथी के साथ दवा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर दोनों पर गोली चलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि झोटा पर लगातार तीन फायर किए गए। हालांकि, गोलीबारी के कारणों और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Mansa Firing : नशे के खिलाफ अभियान चलाते थे झोटा

बताया जा रहा है कि घटना के समय परमिंदर सिंह झोटा फेसबुक पर लाइव थे। वह पिछले कुछ वर्षों से पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनका अभियान खास तौर पर उन दुकानों के खिलाफ रहता था, जहां कथित तौर पर नशीली गोलियां और अन्य प्रतिबंधित दवाएं बेचे जाने की शिकायतें सामने आती थीं।

Mansa Firing : राजा वड़िंग और बिक्रम सिंह मजीठिया ने उठाए सवाल

परमिंदर सिंह झोटा की मौत पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दुख जताया और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या राज्य सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

वहीं, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब में नशे की समस्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Mansa Firing : पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होंगे घटना के कारण

इस घटना के बाद मानसा में चिंता का माहौल है। गोलीबारी के पीछे की वजह, आरोपों की सच्चाई और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *