ब्रेकिंग न्यूज़
फतेहगढ़ साहिब में अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ का 5वां स्थापना दिवस, बस्सी पठाना के घोषित उम्मीदवार की गैरमौजूदगी चर्चा में

फतेहगढ़ साहिब / सत्ता संदेश

अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने अपना पांचवां स्थापना दिवस गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में अरदास समारोह के साथ मनाया। इस दौरान पार्टी की तरक्की, संगठन की मजबूती और आने वाले समय में लोगों से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बापू तरसेम सिंह, दाखा विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और मनदीप सिंह सिद्धू समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अरदास समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में बापू तरसेम सिंह और मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और आने वाले समय में योग्य उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार के पार्टी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि संबंधित उम्मीदवार का पहले कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था और अब वह पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि अगस्त 2026 में वारिस पंजाब दे की ओर से बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार घोषित किए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।

पार्टी नेताओं ने स्थापना दिवस के मौके पर संगठन को मजबूत करने और पंजाब से जुड़े मुद्दों को आगे उठाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *