ब्रेकिंग न्यूज़
जसप्रीत सिंह पंढेर ने सीएम मान से की मुलाकात, गांव ढेरी के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

लुधियाना / सत्ता संदेश

हलका साहनेवाल के गांव ढेरी के सरपंच एवं किसान विंग हलका साहनेवाल के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह पंढेर ने लुधियाना में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। इस दौरान उनके भाई सतवंत सिंह पंढेर भी मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जसप्रीत सिंह पंढेर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ गांव ढेरी में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने हलका साहनेवाल में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

जसप्रीत सिंह पंढेर ने कहा कि उनके अनुसार हलके में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद किया और कहा कि सरकार की ओर से हलके के विकास के लिए लगातार ग्रांट जारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर वह हरदीप सिंह मुंडिया के समर्थन में काम करेंगे और उन्हें बड़ी लीड के साथ विधानसभा पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दोबारा सत्ता में आएगी और पंजाब के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *