ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना : निहंगों ने 3 युवकों को पकड़ा, पुलिस यूनिफॉर्म पहनने का भी आरोप

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना के डेहलों इलाके में तीन युवकों को कथित तौर पर नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो युवकों ने पुलिस जैसी टी-शर्ट पहन रखी थी। निहंग सिंहों ने तीनों युवकों को पकड़कर एक खंभे से बांधा और उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, निहंग सिंहों ने तीनों युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवकों के पास से करीब 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में NDPS एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

निहंगों ने डेहलों चौक पर लगाया जाम

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट निहंग सिंह संगठनों ने डेहलों चौक पर जाम भी लगाया। उनका आरोप था कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।

पुलिस ने कहा- आरोपी पुलिसकर्मी नहीं

डेहलों थाने के SHO विजय कुमार ने बताया कि निहंग सिंहों ने तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अजय शर्मा, आकाश और गुरकीरत के रूप में हुई है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

SHO ने बताया कि मामले में NDPS एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस यूनिफॉर्म को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस टी-शर्ट को पुलिस यूनिफॉर्म बताया जा रहा है, वह बाजार से खरीदी गई थी और युवक के पुलिसकर्मी होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लुधियाना के डेहलों में तीन युवकों को निहंग सिंहों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दो युवकों के पुलिस यूनिफॉर्म जैसी टी-शर्ट पहनने की बात सामने आई। NDPS समेत कई धाराओं में FIR दर्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *