ब्रेकिंग न्यूज़
बसपा ने संगठन में किया फेरबदल, डॉ. सुरजीत सिंह दया को जिला सचिव की जिम्मेदारी

राजपुरा / सत्ता संदेश

रिपोर्ट: दीपक कुमार

बहुजन समाज पार्टी पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. सुरजीत सिंह दया को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें संबंधित विधानसभा हलके की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने पार्टी की नई जिम्मेदारियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि डॉ. सुरजीत सिंह दया की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सुरजीत सिंह दया को बधाई दी। इस अवसर पर जगरूप सिंह इंचार्ज, जरनैल सिंह, मोहन लाल प्रधान, जोरा सिंह सचिव सहित बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *