ब्रेकिंग न्यूज़
समराला में शुरू हुआ आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर, करण अस्पताल ने माछीवाड़ा रोड पर दी नई सुविधा

करण अस्पताल समराला ने माछीवाड़ा रोड पर आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू किया। एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने सेंटर का उद्घाटन किया।

रिपोर्ट: परमिंदर वर्मा

समराला / सत्ता संदेश

समराला के करण अस्पताल समराला की ओर से माछीवाड़ा रोड पर नए फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई। सेंटर का उद्घाटन समराला की एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, स्टाफ के साथ क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नए फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों को आधुनिक फिजियोथेरेपी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। सेंटर शुरू करने का उद्देश्य मरीजों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें फिजियोथेरेपी के लिए दूर न जाना पड़े।

उद्घाटन के अवसर पर एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने करण अस्पताल की ओर से शुरू किए गए नए फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान समराला के पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां, करण अस्पताल समराला के डायरेक्टर डॉ. गुरमुख सिंह और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. गुरदित्त सिंह ने भी सेंटर की सुविधाओं और यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं से संबंधित जानकारी साझा की।

इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ के अलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *