ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ : सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की गोली लगने से मौत हो गई। नितिन सेक्टर-22 स्थित एक कमरे में रहते थे। सुबह कमरे के अंदर उनका शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू करते हुए वहां से साक्ष्य जुटाए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नितिन की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने के कारण हुई है। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में चली, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।

वहीं, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि मामले में नितिन के बेटे की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मौत के सही कारण और गोली चलने की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *