ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना की गिल नहर में फंसा संरक्षित बारहसिंगा, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की मदद से किया रेस्क्यू

लुधियाना की गिल नहर में एक संरक्षित बारहसिंगा फंस गया। ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना की गिल नहर में एक संरक्षित वन्यजीव बारहसिंगा बहते हुए नहर में फंस गया। बारहसिंगे को नहर में फंसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के प्रयास से बारहसिंगे को सुरक्षित तरीके से नहर से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के बाद पुलिस की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। बारहसिंगे को सुरक्षित रूप से वन विभाग के हवाले करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी उसकी स्थिति और आगे की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों के इस संयुक्त प्रयास से एक संरक्षित वन्यजीव की जान बचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *