रूप कौर संधू श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं, सौंपी पिटीशन; सबूत पेश करने की बात
अमृतसर / सत्ता संदेश
रूप कौर संधू श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचीं, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपनी पिटीशन सौंपी। इस दौरान उन्होंने सचिवालय के मीडिया सलाहकार से भी मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।
रूप कौर संधू ने कहा कि वह मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपना चाहती हैं।
हालांकि, जिस महिला का जिक्र रूप कौर संधू पहले कर रही थीं, वह इस बार उनके साथ सचिवालय नहीं पहुंचीं। मीडिया की ओर से इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर रूप कौर संधू ने बताया कि कुछ कारणों के चलते वह महिला को आज अपने साथ नहीं ला सकीं।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह संबंधित महिला के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के सामने पेश होंगी और मामले से जुड़े सबूत भी प्रस्तुत करेंगी।
इस मामले में आगे की कार्रवाई और रूप कौर संधू की ओर से पेश किए जाने वाले दस्तावेजों पर सबकी नजर रहेगी।

