ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना वार्ड 18 में नशे के खिलाफ महिलाओं ने उठाई आवाज, रणजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में जागरूकता अभियान

लुधियाना / सत्ता संदेश

रिपोर्ट– गुरमीत सिंह

लुधियाना के वार्ड नंबर 18 में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सरदार रणजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और मोहल्ला निवासियों ने नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई।

कार्यक्रम में वार्ड प्रधान ईशर सिंह (राजन अरोड़ा) के साथ महिलाओं ने शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल द्वारा चलाए जा रहे ‘मावां-धियां दी ललकार, बंद करवांगे नशे दा व्यापार’ अभियान के समर्थन में भागीदारी की। महिलाओं ने नशे के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाने और अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस दौरान एमआईजी वार्ड नंबर 18 की महिलाओं और मोहल्ला निवासियों ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों के समक्ष आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल का समर्थन करने की बात कही। यह स्थानीय कार्यक्रम में मौजूद लोगों की ओर से व्यक्त राजनीतिक समर्थन था।

गौरतलब है कि हरसिमरत कौर बादल ने हाल के दिनों में पंजाब में महिलाओं को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ने की मुहिम तेज की है। अक्टूबर में उन्होंने ‘ਮਾਈ ਭਾਗੋ ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਦੀ ਫੌਜ’ अभियान की भी शुरुआत की, जिसके तहत महिलाओं से अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी सामने लाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सरदार रणजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड प्रधान ईशर सिंह (राजन अरोड़ा), तनीशा शर्मा, अलका, लक्ष्मी देवी, पम्मी, पूजा राजपूत, सुमित्रा देवी, ममता, मनीषा खन्ना, मनप्रीत कौर, नवरूप कौर, पिंकी शर्मा, कंचन बजाज, तनीशा, कौशल्या विरला सहित अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *