पटियाला : ATM लूट की कोशिश नाकाम, बरनाला के दो आरोपी गिरफ्तार
पटियाला: पटियाला के गांधी नगर इलाके में ATM लूटने की कोशिश के मामले में लाहौरीगेट थाना पुलिस और CIA पटियाला की टीम ने बरनाला निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने रात के समय ATM काटकर नकदी निकालने की कोशिश की थी, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार, 14 तारीख की रात दो अज्ञात लोगों ने लाहौरीगेट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में स्थित एक ATM को काटने की कोशिश की। घटना के संबंध में लाहौरीगेट पुलिस स्टेशन में केस नंबर 167 दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान लाहौरीगेट थाना पुलिस ने CIA पटियाला की टीमों के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए बरनाला के रहने वाले दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

