ब्रेकिंग न्यूज़
टांडा उड़मुड़ : बिजली कटों के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन, SDM कार्यालय के बाहर जताया विरोध

होशियारपुर / सत्ता संदेश

टांडा उड़मुड़ में लंबे समय से जारी बिजली कटों और बिजली सप्लाई में बार-बार आ रही रुकावटों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की ओर से आज SDM कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज सरदार अरविंदर सिंह रसूलपुर ने किया।

प्रदर्शन के दौरान अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रहे बिजली कटों को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अकाली नेताओं के मुताबिक बिजली कटों का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, दुकानदारों और व्यापारियों के कामकाज पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती से जुड़े कार्यों के साथ-साथ बाजारों और कारोबार में भी बिजली की नियमित आपूर्ति महत्वपूर्ण है।

अकाली दल के नेताओं ने प्रशासन और संबंधित बिजली विभाग से मांग की कि टांडा उड़मुड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जाए और लंबे समय तक लगने वाले बिजली कटों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोगों को लगातार बिजली उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *