ब्रेकिंग न्यूज़
 श्रीलंका की तेज शुरुआत; 13 ओवर के बाद स्कोर 108/2; भारत ने बनाए 265 रन

खेल समाचार / सत्ता संदेश

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। भारत-ए  की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने आक्रामक शुरुआत की है। उसने भी हालांकि, 110+ रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल सदीरा समरविक्रमा और कप्तान सहन अराचिगे क्रीज पर हैं।


श्रीलंका की पारी
निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 56 रन जोड़े। इस साझेदारी को निशांत सिंधु ने तोड़ा। उन्होंने अविष्का को बोल्ड किया। अविष्का 14 गेंद में 22 रन बना सके। इसके बाद विशेन हलमबगे 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बदोनी ने पवेलियन भेजा। वहीं, डिकवेला 33 गेंद में 37 रन बनाकर विप्रज का शिकार बने।

वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई आक्रामकता
भारतीय-ए टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर खराब रही। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत-ए को पहला झटका विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा, जो 13 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 14 गेंदों में 21 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह साहन अराचिगे की गेंद पर आउट हो गए।

तिलक और गायकवाड़ भी नहीं चले
दो विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। दोनों ने 54 गेंद में 52 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, दोनों ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। ऋतुराज 42 गेंद में 37 रन और तिलक 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज को विजयकांत ने और तिलक को मथुलन ने पवेलियन भेजा।

बदोनी और निशांत भी नहीं चले
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष बदोनी और निशांत सिंधु भी कुछ खास नहीं कर सके। बदोनी 35 गेंद में 15 रन बनाकर वनुजा सहान के शिकार बने। वहीं, सिंधु विजयकांत की गेंद पर कैच आउट हुए। निशांत छह रन ही बना सके। अनुकूल रॉय आठ रन बना सके।  भारत इससे पहले श्रीलंका-ए के खिलाफ मैच जीत चुका है, लेकिन अफगानिस्तान-ए के खिलाफ टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था। 

विप्रज और सूर्यांश के अर्धशतक
आखिरी में विप्रज निगम ने सूर्यांश शेडगे के साथ 90 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यांश 66 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन बनाए। वहीं, विप्रज ने 49 गेंद में छह चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। श्रीलंका-ए की तरफ से मोहम्मद शिराज और विजयकांत ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, सहन अराचिजे, कुगथास और वानुजा को एक-एक विकेट मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *