विवादों के बीच करण औजला का बड़ा धमाका: ‘धोखाधड़ी’ के आरोपों के बीच इंडिया टूर का ऐलान, अब 11 शहरों में होंगे शो
एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर करण औजला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल अनाउंसमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ उन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने इंडियन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप: करण औजला इस समय एक बड़े विवाद में फंसे हुए हैं। एक कनाडाई आर्टिस्ट मिस गोरी ने दावा किया है कि सिंगर ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उनके साथ रिलेशनशिप बनाए और उन्हें धोखा दिया। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। हालांकि, एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने करण औजला का सपोर्ट करते हुए इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया है।
इंडिया टूर बढ़ाया गया: इस विवाद के बीच करण औजला ने अपने ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026’ को बढ़ाने का ऐलान किया है। पहले यह टूर भारत के 6 शहरों में होना था, लेकिन अब सिंगर ने इसमें 5 और शहर जोड़ लिए हैं। अब करण औजला भारत के 11 शहरों में परफॉर्म करेंगे।
टूर का शेड्यूल और शहर: करण औजला ने इंस्टाग्राम के ज़रिए बताया कि यह टूर 28 फरवरी 2026 को दिल्ली से शुरू होगा और इसका आखिरी शो 12 अप्रैल को लुधियाना में होगा। टूर के दौरान वे दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, इंदौर, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना में शो करेंगे।
फैंस का प्यार ‘अनरियल’ है : अपने फैसले के बारे में बात करते हुए करण औजला ने कहा कि भारत से मिला प्यार हमेशा ‘अनरियल’ (अविश्वसनीय) रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस सफर को अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने टूर का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है।

