ब्रेकिंग न्यूज़
फिरोजपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिर सजे; भक्ति में झूमे श्रद्धालु

फिरोजपुर / सत्ता संदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व फिरोजपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा और पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से प्रभात फेरियां भी निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरियों के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए।

वहीं, विभिन्न मंदिर परिसरों में भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने खुशी में फूलों की वर्षा की और आतिशबाजी कर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया।

शहर के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।

फिरोजपुर में जन्माष्टमी के मौके पर भक्ति, उल्लास और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *